बच्चों में तेजी से फ़ैल रहा बीमारी जाने क्या हैं टोमेटो फ्लू और उसके लक्षण ?
August 21, 2022 dailysamachar
Tomato Flu एक वायरस हैं जो 5 साल से कम उम्र के बच्चो को हो रहा हैं। इसमें बच्चो के शरीर पे लाल छोटे-छोटे से पानी से भरे चकते हो जाते हैं। जो एक वायरल बीमारी हैं और बच्चो में फ़ैल रहा हैं। इसका खाने वाले टमाटर से कोई लेना देना नहीं हैं। इसका नाम टोमेटो फ्लू इसलिए रखा गया हैं क्योकि इसमें शरीर पर लाल-लाल चकते हो जाते हैं टमाटर के रंग जैसा इसीलिए इसका नाम Tomato Flu रखा गया हैं। भारत में ये बीमारी अभी केरल और ओडिशा राज्य में देखने को मिला हैं। केरल में 80 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद वहाँ के स्वास्थ मंत्री ने इस वायरल बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया हैं।
Tomato Flu क्या हैं ?
टोमेटो फ्लू एक वायरस हैं जिसमे पूरे शरीर पर लाल रंग के पानी से भरे चकते हो जाते हैं। ये 5 साल से कम उम्र के बच्चों में पाया जा रहा हैं। इसमें डेंगू और चिकनगुनिया जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। ये एक वायरल बीमारी हैं।
Tomato Flu की शुरूआती लक्षण ?
- शुरुआत में खांसी, नज़ला और जुकाम होता हैं।
- बच्चों को बुखार के साथ-साथ खुजली होती हैं।
- रैशेज होने लगते हैं।
- उसके दूसरे-तीसरे दिन में शरीर पर खुजली और छोटे-छोटे लाल रंग के दाने हो जाते हैं।
- तीन-चार दिन में ये दाने बड़े हो जाते हैं जिन्हे ब्लिस्टर कहते हैं।
- पांच-सात दिन के अंदर ये अपने आप धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।