Dailysamachar-Get daily update

FIFA ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ( AIFF ) को निलंबित किया

फुटबॉल की सबसे बड़ी फेडरेशन FIFA ने मंगलवार को AIFF यानि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। FIFA ने तीसरे पक्ष गैर जरुरी दखल का कारण देकर यह फैसला लिया हैं और इसी के साथ के भारत में आयोजित होने वाली महिला अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप पर भी तत्कालीन प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया हैं।

अपने 85 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ हैं जब AIFF को FIFA द्वारा प्रतिबंध किया गया हैं। शीर्ष निकाय का कहना हैं कि FIFA के कानून का उल्लंघन हुआ हैं यही कारण हैं की देश में होने वाली 11 से 30 अक्टूबर को महिला अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप पर भी प्रतिबंध लगाया गया हैं।
FIFA परिषद् ने कहा हैं कि निलंबन हटाना प्रशासकों की समिति (CoA )के अधीन होगा। उन्होंने यह भी कहा हैं की हम चाहते हैं की AIFF प्रशासन “AIFF के दैनिक मामलों का पूरी तरह से प्रभारी हो।
AIFF कार्यकारी समिति की शक्तियों का ग्रहण करने के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने का आदेश निरस्त हो जाने और AIFF प्रशासन AIFF के दैनिक मामलो पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेने के बाद निलंबन हटा लिया जायेगा।


AIFF के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल जो की पिछले 12 साल से AIFF के अध्यक्ष थे। दिसंबर 2020 में चुनाव नहीं कराने के कारण सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 18 मई को प्रफुल्ल पटेल को अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। कोर्ट ने पूर्व न्यायधीश ऐ आर दवे की अध्यक्षता में तीन लोगो के कमिटी का गठन किया हैं जिसमे भारत के पूर्व आयुक्त एस वाई कुरैशी और भारत के पूर्व कप्तान भास्कर गांगुली सदस्य हैं।
FIFA ने एक उम्मीद देते हुए यह भी कहा की वह इस मुद्दे पर खेल मंत्रालय से संपर्क में हैं।

भारत के आलावा 11 और ऐसे देश हैं जिनपर FIFA ने प्रतिबंध लगाया हैं:

पाकिस्तान, जिम्बांबे, केन्या, चाड, बेनिन, कुवैत, इंडोनेशिया, ग्वाटेमाला, नाइजीरिया, इराक और ब्रूनेई देश शामिल हैं जो FIFA के द्वारा प्रतिबंध हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *